राजनीतिक दबाव में सच छिपा रही मुंबई पुलिस, ये 10 सवाल CBI के लिए बनेंगे चुनौती

नई दिल्ली  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंप दी है। इस मामले में दो महीने से मुंबई और बिहार पुलिस के बीच खींचतान चल रही थी। इस केस को लेकर दोनों राज्यों में राजनीति भी खूब हो रही है। ऐसे में क्या सीबीआई के लिए इस केस की तह तक पहुंचना आसान होगा? आखिर वो कौन से 10 सवाल हैं जिनके जवाब तलाशना सीबीआई के लिए चुनौती बन सकता है? इस केस में मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस ने कहां-कहां की चूक? बता रहे हैं उत्तर प्रदेश पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विक्रम सिंह।

राजनीतिक दबाव में सच छिपा रही मुंबई पुलिस, ये 10 सवाल CBI के लिए बनेंगे चुनौती
राजनीतिक दबाव में पहले दिन से गलती कर रही मुंबई पुलिस। बिहार पुलिस से भी हुई है चूक। आज महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस दोनों के गाल पर पड़ा तमाचा। – पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह

पूर्वी डीजीपी विक्रम सिंह के अनुसार सुशांत केस में सीबीआई के सामने चैलेंज ही चैलेंज हैं। 14 जून के घटनाक्रम में आज सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है। हालांकि, सीबीआई ने कुछ दिन पहले से ही काम शुरू कर दिया था। केस को दो माह से ज्यादा समय हो चुका है। इस दौरान साक्ष्य और गवाहों के ऊपर जो दुष्प्रभाव डाला जाना था और उन्हें प्रभावित करने की जो कोशिश होनी थी, वो तो काफी हद तक हो चुकी है।

सुशांत का फोन 25 दिन बाद फॉरेंसिक जांच को दिया गया। इतने दिन में दुनिया किधर की किधर हो जाती है। इतने दिन में गवाह प्रभावित हो गए। कुछ गवाह हैं, जिन्हें जान का खतरा है। जिन पांच डॉक्टरों ने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था वो अब भूमिगत हो चुके हैं। दिशा सालियान मामले में मुंबई पुलिस ने कहा कि फाइलें डिलीट हो गईं। ये सारी परिस्थितियां इशारा करती हैं कि इस केस में मुंबई पुलिस बहुत कुछ छिपा रही है, जिसका खुलासा होना जरूरी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *