[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि जनपद सुलतानपुर में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 का मतदान 12 मई को होगा। उक्त मतदान कराने हेतु 10 मई को मतदान केन्द्रों को तैयार किये जाने हेतु एवं 11 मई को केन्द्रीय विद्यालय अमहट एवं नवीन मण्डी समिति से पोलिंग पार्टी रवाना होगी।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सम्बन्धित संस्था प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या को निर्देशित किया है कि उक्त को दृष्टिगत रखते हुए जनपद सुलतानपुर में संचालित शासकीय/गैर शासकीय/मान्यता प्राप्त/सीबीएससी/आईसीएससी बोर्ड से मान्यता प्राप्त आदि समस्त विद्यालय 10 व 11 मई को बन्द रहेंगे।
Leave a Reply