Crime News : हैवान बना पति, इंजीनियर पत्‍नी की हत्‍या कर जलाया शव

तिरुपति : आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने हत्‍या की एक खौफनाक वारदात आई है, पुलिस को मंगलवार शाम किसी जले हुए शव के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्‍होंने इलाके में पूरी तरह छानबीन की और डॉक्‍टर्स एवं फॉरेंसिक विशेषों की मदद से मामले में जांच शुरू की।जहां एक शख्‍स ने कथित तौर पर पत्‍नी की नृशंस हत्‍या इसलिए कर दी, क्‍योंकि वह उसे रोजाना के खर्चे के लिए पैसे नहीं दे रही थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी शख्‍स को एक सूटकेस ले जाते देखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें महिला का शव हो सकता है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 भुवनेश्‍वरी नाम की महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट थी, जो एक बहुराष्‍ट्रीय कंपनी (MNC) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थी। वारदात स्‍थल से पुलिस को जो शव मिला है, वह पूरी तरह जला हुआ था। कुछ हड्डियां और खोपड़ी के हिस्‍से ही बचे थे। डॉक्‍टर्स की टीम की मदद से इस जले हुए शव के अवशेषों को आगे की जांच के लिए मॉर्चुरी भेजा गया। पुलिस ने जब मामले की जांच की और इस संबंध में लोगों से पूछताछ की तो उन्‍हें चौंकाने वाली जानकार‍ियां मिलीं। वारदात के पीछे महिला के पति का ही हाथ होने की बात सामने आई है।

अब तक की पुलिस जांच में जो कुछ भी सामने आया है, उसके मुताबिक महिला के पति ने ही उसकी हत्‍या कर सूटकेस में शव पैक किया और फिर इसे दूर ले जाकर जला दिया। सीसीटीवी फुटेज में उसे एक सूटकेस लेकर जाते देखा गया है। पता चला है कि बीते कुछ महीनों से वह बेरोजगार था और पति-पत्‍नी के बीच किन्‍हीं बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े होते थे। इन्‍हीं परिस्‍थतियों के बीच शख्‍स ने पति की हत्‍या कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *