वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरीबों के लिए आर्थिक पैकेज का एलान

[object Promise]

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी और कहा था कि आने वाले दिनों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बताएंगी कि कैसे इस आर्थिक पैकेज को देश के अलग-अलग तबकों, सेक्टर और कारोबार को दिया जाएगा। इस पैकेज के तहत किस मद में कितनी रकम दी जाएगी इसको विस्तार से बताने के लिए आज वित्त मंत्री शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

आज पहले दिन के एलानों के तहत 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज में से गरीबो के लिए राहत की घोषणाएं होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता गरीब तबका है। रोज कमाने और रोज खाने वाला तबका है। रेहड़ी पटरी वाला काम करने वाला तबका है और प्रवासी मजदूर के रूप में काम करने वाला तबका है । यह तबका लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित है और इसलिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन को सिर्फ और सिर्फ गरीबों को राहत देने वाली पैकेज की घोषणाओं के लिए चुना गया है।

बता दें कि वित्त मंत्री पहले ही मार्च के अंत में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज का एलान कर चुकी हैं. इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अब तक करीब 5.24 लाख करोड़ रुपये के कदमों का एलान देश के विभिन्न सेक्टर्स, इंडस्ट्री के लिए कर चुका है।

इस रकम को जोड़ दें तो करीब 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के एलान पहले ही हो चुके हैं. लिहाजा वित्त मंत्री आज बाकी बचे हुए 13 लाख करोड़ रुपये की रकम का बंटवारा किस तरह किया जाएगा, इसके बारे में जानकारी देंगी।

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पैकेज के जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा. 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।

पीएम मोदी ने कहा था कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, इसके अलावा जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 फीसदी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *