HARYANA: भाजपा को समर्थन देने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी ये सफाई

[object Promise]

सिरसा। जेजेपी के नेता भाजपा को समर्थन देने पर अब सफाई देने उतर गए हैं। उनका कहना है कि हमने कभी भाजपा से वोट नहीं मांगा और कभी कांग्रेस से वोट मांगा है। क्योंकि हरियाणा में सोशल मीडिया में लगातार जेजेपी के समर्थन के खिलाफ अभियान चला रखा है।

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हमने न तो भाजपा के लिए और न ही कांग्रेस के लिए वोट मांगे थे। जेजेपी ने राज्य को एक स्थिर सरकार प्रदान करने का निर्णय लिया। जो लोग ‘वोट किसको, समर्थन किस्को’ कह रहे हैं, क्या हमने उनके लिए वोट मांगे हैं?
दुष्‍यंत ने कहा कि हुड्डा ने अपने शासन में सीएलयू के नाम पर घोटाला कर हरियाणा को जमकर लूटा। दुष्‍यंत के भाई दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हुड्डा को जेल जाने के लिए तैयार रहें।
दुष्यंत के सिरसा निवास पर काफी संख्‍या में लोग पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में नए युग की शुरूआत हुई है। प्रदेश में तजुर्बा और युवा जोश मिलकर परिर्वतन के लिए मजबूत नींव रखेगा। यह सरकार राज्‍य को नई दिशा देने का काम करेगी।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने यह बात नहीं कही कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से भाजपा के खिलाफ और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की थी। उनका एक वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए दिखाई दिए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *