जयपुर। कोरोना वायरस ने दिल्ली में दस्तक देने के बाद जयपुर में भी एक केस सामने आया है। एसएमएस अस्पताल में इटली से जयपुर आए एक यात्री की जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में अपने आधिकारिक निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में कहा है कि कोरोना वायरस के संबंध में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाए और अगर किसी भी पर वायरस से संक्रमित होने का शक है तो उसकी पूरी जांच की जाए।
मुख्यमंत्री ने दिए आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश…
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी निर्देश दिए है कि इटली से आए संदिग्ध कोरोना वायरस के रोगी के यात्रा की जानकारी हासिल की जाए और उन लोगों की जांच की जाए जिनके साथ यह व्यक्ति यात्रा के दौरान संपर्क में आया था।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि अगर कोई व्यक्ति स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित मिलता है तो उस व्यक्ति को घर में या अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड में रखा जाए।
इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, राज्य के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।
आपको बताते जाए कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3,000 के आंकड़े को पार कर चुकी है।
Leave a Reply