BJP पर तंज मारने के फेर में फंसे थरूर, उड़ाया मिस वर्ल्ड मानुषी का मजाक

BJP पर तंज मारने के फेर में फंसे थरूर, उड़ाया मिस वर्ल्ड मानुषी का मजाक

 

 

फिलहाल भारत में मानुषी छिल्लर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. हरियाणा की मानुषी ने चीन में  मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में जीत हासिल करके 17 साल बाद भारत को यह खिताब दिलाया है.

मानुषी की जीत की खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर न सिर्फ उनकी चर्चा हो रही है बल्कि उनके नाम से कई फेक अकाउंट बन गए. मीममेकर्स ने मीम बनाने भी शुरू कर दिए. लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मानुषी की जीत को नोटबंदी से जोड़ते हुए तंज किया है.

उनके इस ट्वीट को राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है. आयोग ने थरूर को नोटिस जारी करेगा.

शशि थरूर ने ट्विटर पर मानुषी छिल्लर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘हमारे पैसे को बंद करना कितनी बड़ी गलती थी. बीजेपी को यह एहसास होना चाहिए कि भारतीय करेंसी दुनिया भर पर हावी है. यहां तक कि हमारी ‘छिल्लर’ भी मिस वर्ल्ड बन गई हैं.’

यहां थरूर ने मानुषी के सरनेम की ओर इशारा किया है. इस ट्वीट का मतलब शायद ‘चिल्लर’ से था.

उनके ट्वीट के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे रीट्वीट करते हुए इस ट्वीट और थरूर की भाषा को गलत बताया है.

इसकी सफाई में थरूर ने फिर से एक ट्वीट किया और बताया कि वो ट्वीट उन्होंने बस हल्के-फुल्के अंदाज में किया है. उन्होंने यह भी लिखा कि मानुषी की जीत पर बेशक वो बहुत खुश हैं खासकर उनके जवाब ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *