RO Water ATM: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली वासियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए उन्हें 20 लीटर आरो वॉटर मुफ्त देने की बात कही है। इसके लिए दिल्ली में 500 अतिरिक्त एटीएम लगवाए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने यह घोषणा झुग्गी बस्तियों और अन्य घनी आबादी वाले इलाकों के लिए की है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा – झुग्गी बस्तियों और अन्य घनी आबादी वाले इलाकों के लोगों को पेयजल मुहैया करवाने के लिए दिल्ली सरकार की 500 अतिरिक्त एटीएम लगवाने की योजना है। अभी तक चार एटीएम स्थापित किए जा चुके हैं अब प्रथम चरण में 500 एटीएम लगाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा- प्रत्येक व्यक्ति को जल बोर्ड की ओर से आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान) कार्ड दिया जाएगा। कार्ड के माध्यम से लोग एटीएम से 20 लीटर आरो वॉटर मुफ्त प्राप्त कर सकेंगे।
बता दें अगर कोई व्यक्ति 20 लीटर से अधिक जल लेता है तो उसे 1.60 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा। यह एटीएम दिल्ली सरकार ने उन इलाको में लगवाएं हैं जहाँ पानी की पाइपलाइन नहीं है और सप्लाई वाटर टैंकर द्वारा की जाती है।
Leave a Reply