SP शिवानी तिवारी ने कांडी थाना का निरीक्षण किया

[object Promise]

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा): एसपी शिवानी तिवारी ने सोमवार को कांडी थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालय, मालखाना, जवानों के आवास व अधूरा पड़े भवन सहित अन्य सभी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि थाना परिसर एकदम स्वच्छ रहना चाहिए। गेट से कार्यालय तक फुटपाथ होना चाहिए।थाना प्रभारी- दीपक कुमार ने एक-एक कर सभी चीजों से एसपी को अवगत कराया। पत्रकारों से बात करके हुए शिवानी तिवारी ने कहा कि 19 मई को बिहार के सासाराम संसदीय क्षेत्र में चुनाव होना है।

यह क्षेत्र गढ़वा जिले के कांडी,भवनाथपुर व केतार प्रखंड स्थित सोनतटीय क्षेत्र के सामानांतर है इसलिए पूरी चौकसी बरती जा रही है। खरौंधा गांव स्थित मंदिर से मूर्ति चोरी के मामले में एसपी ने कहा कि पुलिस ठीक तरीके से अपना काम कर रही है। जल्द रिजल्ट सामने आ जाएगा। मौके पर- डीएसपी-ओमप्रकाश तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर-हरि किशोर मंडल,मझिआंव थाना- प्रभारी विनय कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *