दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने बढ़ाई ठंड, न्यूनतम तापमान भी गिरा

[object Promise]

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते दीवाली के एक दिन बाद रविवार शाम को हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज बदल गया है। इसका असर सोमवार सुबह से ही दिखाई दे रहा है। इस बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, इसके साथ ही ठंड में भी इजाफा हुआ है। रविवार को हुई बारिश के मद्देनजर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामनी (RK Jenamani, scientist, India Meteorological Department) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश के चलते दिल्ली में 3-4 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरेगा। इससे ठंड में भी इजाफा होगा। सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं।

इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार शाम दिल्ली के लाथ एनसीआर के तकरीबन सभी शहरों में इन सर्दियों की पहली बारिश हुई। यह बारिश हालांकि हल्की ही थी, लेकिन फिर भी सोमवार से इसका असर दिखाई देने लगा है। ठंड में इजाफा हुआ है और न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, इसी के साथ आने वाले दिनों में ठंड में भी इजाफा होगा।

वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली ही नहीं, एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब औैर उत्तर प्रदेश में भी रविवार को बहुत जगह बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना कम है। उन्होंने बताया कि अब दिन का तापमान भी गिरेगा और एक-दो दिन में ही यह 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। धीरे-धीरे सुबह के समय धुंध में भी इजाफा होगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *