Sawan Purnima 2023 Date: जानें कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन

Sawan Purnima 2023 Date: सावन का महीना चल रहा है। इस वर्ष अधिक मास के कारण सावन दो महीने का है। महीने के अंत में पूर्णिमा पड़ती है। लेकिन अधिक मास के कारण सावन में दो पूर्णिमा पड़ रही हैं। वही लोगों को सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन इसको लेकर है की इस बार रक्षाबंधन कब पड़ेगा और इसका मुहूर्त क्या होगा। 

जानें कब है पूर्णिमा –

अधिकमास के कारण सावन के पहली पूर्णिमा आज यानी 1 अगस्त को है। वही सावन की दूसरी पूर्णिमा 30 अगस्त से 31 अगस्त तक है। आज की पूर्णिमा सुबह सुबह तीन बजे से शुरू हुई जो रात के 12 बजे तक रहेगी। वही सावन की दूसरी पूर्णिमा जिस दिन रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा वह 30 अगस्त को 10.58 मिनट से शुरू होगी जो 31 अगस्त सुबह 7 बजे तक रहेगी। यानी बहनें अपने भाई को राखी 30 अगस्त को बांधेंगी यह दिन रक्षाबंधन के परिपेक्ष्य में अधिक शुभ माना गया है। 

कब राखी बांधना होगा शुभ –

शास्त्रों के नियमों के मुताबिक़ रक्षा बंधन का पर्व रक्षा सूत्र से संबंधित है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहनों के साथ उनके हर सुख-दुख में खड़े रहने का वचन देते हैं। अगर आप 30 अगस्त को अपने भाई के रक्षासूत्र बांधती हैं तो आप सुबह 11  बजे के बाद से पूरे दिन राखी बांध सकती हैं। लेकिन यदि किसी कारन वश आप रक्षाबंधन का पर्व 31 अगस्त को मनाती हैं तो आपको रक्षासूत्र बांधने की विधि सुबह 7 बजे से पूर्व समाप्त कर लेनी चाहिए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *