सीतापुर। मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ जा रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश सिंह यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बाहर खैराबाद टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर असफल है। रोजगार दे नहीं पा रहे हैं इसलिए जब से सरकार बनी है।
तब से भाजपा मुसलमानों को कैसे नाराज किया जाए कैसे हिन्दू मुसलमानों के बीच खांई बने इस पर कार्य कर रही है। अपनी असफलता छिपाने के लिए 370 ले आए और अब सीएए बना डाला।
उनकी साजिश यही है कि समाज बंटा रहे, जातियां बंटी रहे और उनकी राजनीति चमकती रहे। लेकिन इस देश की जनता जागरूक है। इसलिए आज विरोध में जनता सड़कों पर निकल आई है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री देश के पहले सीएम होंगे।
जिन्होंने अपने व डिप्टी सीएम के ऊपर से गम्भीर धाराओं के मुकदमें वापस लिए। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज जो व्यक्ति सीएम कार्यालय में जाकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाता है या तो वह मार दिया जाता है या उस पर कानून कार्यवाही हो जाती है।
उन्होने कहा कि सरकार के विरूद्ध अभी तो भाजपा विधायक कम संख्या में बैंठे है जो मुझे जानकारी मिल रही है। उसके हिसाब से 300 से अधिक विधायक सीएम से नाराज हैं। जो उनकी कार्यशौली की पोल खोलते हैं।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता आज सड़कों पर हैं। जो लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं उनके खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितनी ही प्रदेश में धारा 144 कमजोर है उतनी ही सरकार कमजोर है। आज हमारे कार्यकर्ताओं ने धारा 144 को तोड़ा है कल सरकार गिराएंगे।
Leave a Reply