गंगा मैराथन में विशाल ने बाजी मारी, प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

[object Promise]

रवि तिवारी

कन्नौज। गंगा स्वच्छता पखवाडा के तहत शनिवार को मेहंदीघाट पर स्कूली बच्चों के बीच गंगा मैराथन का आयोजन किया गया। नमामि गंगे परियोजना के तहत कराई गई मैराथन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढचढ कर प्रतिभाग किया। यहां छात्र विशाल पाल ने प्रथम स्थान हासिल करने में सफलता अर्जित की। विजयी प्रतिभागियों को अधिकारियों के हाथों प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के आयोजक नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी अजय त्रिपाठी ने कहा कि मैराथन के जरिए छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। गंगा ग्रामों में इस प्रकार के आयोजनों से युवक-युवतियां जागरूक होंगी और गंगा की सफाई के लिए प्रयास करेंगी। नेहरू युवा केन्द्र के ब्लाक प्रभारी विवेक सैनी ने कहा कि गंगा मैराथन में जिस प्रकार छात्र-छात्राओं ने मेहंदीघाट पर पहुंच कर उत्साह दिखाया वह तारीफ के काबिल है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में आदित्य गंगवार, चन्द्रभान, आकाश गुप्ता शामिल रहे, जबकि फैज सिददीकी ने मंच संचालन किया।

इस दौरान एनसीसी कैप्टन बिनोद कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव सिंह, अभिनव विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रधानाचार्य शिव मोहन कुशवाहा, गंगा प्रहरी टीम लीडर रमा तिवारी, देव ऋषि, अतुल कुमार, आलोक मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *