देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई निर्मला सीतारमण

देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली।  PM नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। अरुण जेटली की ओर से मंत्री पद संभालने से मना करने के बाद इस बार वित्त मंत्रालय का कार्यभार निर्मला सीतारमण को सौंपा गया है। इसी के साथ वह देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। इससे पहले वह मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में पहली महिला रक्षा मंत्री बनी थीं।

हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कुछ वक्त के लिए वित्त मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय अपने पास रखे थे, लेकिन 5 वर्षों के लिए अब निर्मला सीतारमण के पास फुल टाइम वित्त मंत्रालय रहेगा। इसके अलावा उन्हें कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय संभालने का जिम्मा भी दिया गया है।

तमिलनाडु के मदुरई में जन्मी निर्मला सीतारमण ने अपनी स्कूली शिक्षा तिरुचिरापल्ली से ली है। उन्होंने यहां के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकनॉमिक्स में बीए किया है। वहीं, दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उन्होंने मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। निर्मला सीतारमण के पिता रेलवे कर्मचारी थे, लिहाजा उनका बचपन कई राज्यों में बीता।

इससे पहले अरुण जेटली ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए खुद को मंत्री न बनाए जाने की गुजारिश की थी। इसके बाद कयास लगने लगे थे कि वित्त मंत्रालय का भार किसको सौंपा जाएगा। इस रेस में पीयूष गोयल का नाम आगे चल रहा था. लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें रेलवे मंत्रालय संभालने का जिम्मा सौंपा और खजाने की चाबी निर्मला सीतारमण को सौंप दी।

देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई निर्मला सीतारमण
सीतारमण बनीं वित्त मंत्री

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *