ट्रांसफार्मर में लगी आग तो स्कूली बच्चों में मच गयी अफरा-तफरी

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया बाजार में प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगाए गए ट्रांसफार्मर में सोमवार को आग लग गयी। आग की लपटों के साथ ही तेज धमाका होने पर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों में अफरा-तफरी मच गयी। धमाके की आवाज सुनकर भागे-भागे अभिभावक विद्यालय पहुंच अपने बच्चों को वापस घर लेते गए।
बलकुङि़या बाजार में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय संचालित है। यह विद्यालय न्याय पंचायत संसाधन केंद्र भी है। बीस वर्ष पूर्व विद्यालय परिसर में ही विद्युत विभाग ने यहां पूर्व में तैनात अध्यापक के विरोध के बावजूद भी 102 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। उसके कुछ दिन बाद विद्यालय की बाउंड्री भी करा दी गई लेकिन ट्रांसफार्मर विद्यालय परिसर में ही रह गया। विद्युत विभाग ने विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों का भी ख्याल नहीं रखा।
अब यह ट्रांसफार्मर जर्जर हो चुका है। यही नहीं सप्लाई की तार है वह भी विद्यालय के छत से होकर गुजरा है। इसके कारण कई बार ट्रांसफार्मर से शार्ट सर्किट होने के साथ ही तेज आवाज निकलना व बार-बार आगे लगने की घटना होती रहती है। सोमवार बच्चे विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे तभी अचानक ट्रांसफार्मर से धुंआ निकलने लगा।

कुछ ही समय बाद तेज आवाज के साथ आग लग गयी। बच्चों में अफरा-तफरी मच गयी। बच्चे इधर से उधर भागने और चिल्लाने लगे। शोर सुनकर अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय में पहुंच गए। अपने बच्चों को लेकर घर चले गए। यहां कुल 122 बच्चे नामांकित हैं। सोमवार को 96 बच्चे उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *