इंदौर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हृुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। दोनों टीमों ने अपने अंतिम 1-1 में बदलाव नहीं किया है। पहला मैच रद्द होने के कारण सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच दोनों टीमों के लिए अहम हो गए हैं।
टीमें:
भारत : शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।
श्रीलंका : दनुष्का गुनाथिलाका, अविष्का फर्नाडो, कुशल परेरा, ओसादा फर्नाडो, भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, इसुरु उदाना, वानिंदु हासारांगा, लाहिरू कुमारा और लसिथ मलिंगा (कप्तान)।
Leave a Reply