रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना/अमेठी। झारखंड विधान सभा चुनाव नतीजे में जहां भाजपा की पराजय और कांग्रेस गठबंधन की जीत पर कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। इस अवसर निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कांग्रेसजनों ने मिठाइयां बांटीं और जमकर आतिशबाजी की।
समस्त कार्यक्रम की अगुवाई सेवादल के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने की। अपने संबोधन में संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा जिन वायदों के साथ सरकार में आई थी उसे वह पूरा नहीं कर पाई, न ही देश में अच्छे दिन आए और न ही दो करोड़ नौजवानों को नौकरी मिली। सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई। सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी तानाशाह की तरह काम कर रही है।उसी का नतीजा है कि आज झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत हुई।
राजू ओझा ने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी द्वारा कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा गया था, परंतु जनता के साथ इनके द्वारा विश्वासघात करने के कारण जनता ने कांग्रेस में अपना भरोसा जता दिया है।.हनुमन्त विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी सर्वश्रेष्ठता साबित की है. भाजपा नेताओं का घमंड, खुद को सुपीरियर समझना, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना, सामने वाले को अपमानित करना जैसे भाजपा के कृत्यों पर जनता का प्रहार है।इस मौके पर हुसैन हैदर,हनुमन्त विश्वकर्मा, फिरोज खान,मोहित गुप्ता,सुरेश यादव,विशाल मौर्या, डॉ रिपन,आशीष विश्वकर्मा, राजेन्द्र कुमार,जशवंत कुमार,रामसरन यादव आदि रहे।
Leave a Reply