टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में गुरुवार का दिन भारत के लिए हॉकी, आर्चरी और बैडमिंटन के मैदान से खुशखबरी मिली वहीं बॉक्सिंग के रिंग से भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा. भारत की स्टार बॉक्सर मैरीकॉम राउंड ऑफ 16 से ही बाहर हो गईं. हालांकि आज बॉक्सर लवलीना ने देश के लिए मेडल पक्का करके उस निराशा को खुशी में बदल दिया. देश के खिलाड़ियों के लिए 30 जुलाई का दिन काफी अहम होने वाला है. भारत के कुछ खिलाड़ी मेडल के करीब पहुंच जाएंगे. हालांकि दीपिका कुमारी क्वार्टरफाइनल में हार के साथ ही बाहर हो गई.
टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में भारत ने एक और मेडल पक्का कर लिया है. ये मेडल लवलीना बोर्गोहेन (Lovlina Borgohain) के पंच से पक्का हुआ है. हालांकि, मेडल का रंग क्या होगा ये आगे पता चलेगा.
दीपिका कुमारी के लिए आगे की चुनौती काफी मुश्किल होगी. क्वार्टर फाइनल में दीपिका कोरिया की टॉप सीड एन सान का सामना करेंगी. सान पहले ही टोक्यो में दो गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. वह मिक्स्ड टीम इवेंट और महिला टीम इवेंट की गोल्ड मेडलिस्ट हैं.
तीसरे सेट में एन सान की जीत के साथ ही दीपिका कुमारी की हार तय हो गई. दीपिका दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाई. एन सान ने पहले सेट के बाद कई खराब शॉट खेले लेकिन दीपिका उस समय लीड बनाने में नाकाम रहीं. कोरियन खिलाड़ी को शायद इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत नहीं पड़ी.
Leave a Reply