Viral video । बिकने के बाद मालिक को गले लगाकर फूट-फूट कर रोया बकरा

डेस्क। बेजुबान जानवर भी अपने मालिक से उतनी ही मोहब्बत करते हैं जितना की मालिक को उससे होता है। जानवर कब आपके घर का हिस्सा बन जाते हैं कुछ पता ही नहीं चाहता। मालिक से जुदाई का वक्त आता है तो जानवरो का दिल भी टूटता मालूम होता है। 

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरा अपने मालिक से गले मिलता है और इंसानों की तरह जुदाई के गम में फूट-फूटकर रोता है।

बता दें कि यह वीडियो तब चर्चा में आया है जब देश मे रविवार को ईद-उल अजहा यानी बकरीद 2022 का त्योहार मनाया गया है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि बकरीद पर बकरा बिकने के लिए आया था। मालिक ने उसका सौदा किया तो बकरा मालिक के कंधे पर सिर रखकर रोने लगा और मानो जैसे आखरी विदाई दी रहा हो।

बकरे के रोने की आवाज वहां मौजूद हर किसी शख्स को सुनाई दी, जिससे कोई भी अपने आंसू तक नहीं रोक सका। तभी मालिक ने भी बकरे को अपने गले से लगा लिया। बतादें की यह वीडियो कहां और कब का है? अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

क्या आप जानते हैं कि, इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने में ईद-उल फित्र के बाद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार बकरीद होता ही। यह इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने यानी आखरी महीने में मनाया जाता है। साथ ही चंद्रमा की स्थिति के आधार पर हर साल ये तिथि बदलती रहती है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने ईदगाह में विशेष नमाज भी अदा की जाती है।

बकरीद मीठी ईद से बहुत अलग होती है। इस दिन बकरे व मेमनों आदि की कुर्बानी देने की प्रथा होती है। इसके बाद उसके गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। जिसमें एक खुद के लिए, दूसरा सगे-संबंधियों के लिए और तीसरा गरीबों में बाटा जाता है। बकरीद पर बिकने के लिए बकरे बड़ी संख्या में बकरा मंडी में लाए जाते हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *