महिला ने कलेक्टर पर लगाया आरोप-कहा कलेक्टर ने चैम्बर के रेस्ट रूम में बुलाकर किया बलात्कार, CM ने दिया निलंबित करने का आदेश 

[object Promise]

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में महिला द्वारा पूर्व कलेक्टर पर लगाए गए बलात्कार के आरोप पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित अधिकारी को ससपेंड करने और उच्च स्तरीय दल से जांच कराने के आदेश दिए हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल को आदेश दिया है कि वर्तमान में भू अभिलेख के संचालक और तत्कालिक कलेक्टर जेपी पाठक को ससपेंड किया जाए और मामले में जल्द से जल्द जांच कराई जाए। आपको बता दें कि जांजगीर चांपा में 15 मई को महिला ने पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक पर बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि तत्कालीन कलेक्टर ने चैंबर के रेस्ट रूम में बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया था। महिला एनजीओ के काम के सिलसिले में उनसे मिली थी। महिला ने जिस अधिकारी पर आरोप लगाया है। उनका पिछले दिनों ही रायपुर ट्रांसफर हुआ है। फिलहाल कलेक्टर के खिलाफ मामले की जांच चल रही है, सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि दोषी पाए जाने पर कलेक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी पारुल माथुर ने बताया कि महिला ने कलेक्टर की करतूत और खुद पर आपबीती बताते हुए कहा कि बीती 15 मई को कलेक्टर ने चैंबर के रेस्ट रूम में उसका बलात्कार किया था। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने कहा है कि इस मामले की पूरी जांच होगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बच कर नहीं निकलने दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शीर्ष अधिकारियों से कहा है कि इस मामले में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *