डेस्क। पटना से कई शहरों में अपनी पहचान बना चुकी ग्रेजुएट चाय वाली (Graduate Chailwali) यानी प्रियंका की दुकान को पटना नगर निगम (Patna Nagar Nigam) ने JCB से हटा दिया है। वहीं नगर निगम के कर्मियों ने जेसीबी के उपयोग से प्रिंयका की चाय की दुकान को उठाकर हटा दिया है। वह नगर निगम के कर्मियों को रोकती रही लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। इसी कड़ी में वह गुरुवार को रोते-रोते आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से मिलने पहुंच गई।
प्रियंका ने बताया कि हम तोड़फोड़ करने वाले बच्चों में से नहीं थे। हम धरना प्रदर्शन करने वालों में से भी नहीं थे, लेकिन अब हम भी करेंगे।
प्रियंका बोलीं कि हम छह लोगों को रोजगार दे रहे हैं लेकिन ऐसे किया जाएगा तो हम क्या ही करेंगे? आप रोजगार मत दीजिए लेकिन पीएम मुद्रा योजना को फ्लेक्सिबल तो बनाइए।
आगे उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम ने मुझे कोई नोटिस भी नहीं दिया गया और मेरी दुकान पर पटना नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आए थे। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया था कि उन्होंने सबको कह दिया है कि दुकान नहीं हटाई जाएगी। कल तक तो हम कुछ नहीं कह रहे थे लेकिन अब मुझे भी सरकार से एक स्टोर चाहिए।
लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद प्रियंका ने बताया कि उन्होंने मेरी बात सुनी और कहा कि एक लेटर लिख दो मुख्यमंत्री के नाम पर, हम आपकी मदद करवा देंगे।
Leave a Reply