महाराष्ट्र में भाजपा को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने किया आमंत्रित

महाराष्ट्र में भाजपा को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने किया आमंत्रित

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और पूछा कि क्या वह इसकी इच्छुक और इसमें सक्षम है। राज्यपाल ने यह कदम राज्य विधानसभा का कार्यकाल आधी रात को समाप्त होने से महज चार घंटा पहले उठाया। भाजपा हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया, “राज्यपाल ने आज सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के निर्वाचित सदस्यों के नेता देवेंद्र फडणवीस से यह बताने को कहा कि क्या उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने की इच्छुक और उसमें सक्षम है।”

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे, लेकिन इतने दिनों बाद भी कोई भी पार्टी या कोई गठबंधन सरकार बनाने के लिए आगे नहीं आया है।

कोश्यारी ने अब बागडोर अपने हाथों में लेते हुए सरकार गठन की संभावनाएं तलाशने का निर्णय लिया है और उसी क्रम में उन्होंने 105 निर्वाचित विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से उसकी इच्छा और क्षमता के बारे में पूछा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *