डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा अयोध्या महोत्सव का आज करेंगे उद्घाटन ,मुरारी बापू की कथा में भी होंगे शामिल

[object Promise]

अयोध्या । अयोध्या महोत्सव आज से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन अपराह्न एक बजे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। महोत्सव में दुरदुरिया पूजन भी होगा, जिसमें 21 सौ महिलाएं शामिल होंगे। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, शक्ति ¨सह महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव आदि ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय कलागांव, मंचसज्जा, झूला, स्टालों व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। महोत्सव समिति अध्यक्ष ने बताया कि कलागांव में झोपड़ियां, अवधी व्यंजन, कुआं, झरना, पहाड़ आदि का निर्माण हो रहा है।

उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। शाम को भजन संध्या आयोजित की गई है। उद्घाटन के अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिले के सभी विधायक व अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल होंगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जयशंकर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमल गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णु प्रकाश, रोहित पांडेय, डॉ. गोपालनंदन, गिरीश कुमार, राघवेंद्र कुमार, विवेक पांडेय, बृजमोहन तिवारी, मोहित मिश्र, स्वदेश मल्होत्रा, रागिनी ¨सह, विजय यादव, राजेश गौड़, संदीप कुमार आदि थे।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे अयोध्या जाकर बजरंगबली व भगवान राम का दर्शन करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे बड़ा भक्तमाल मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे मोरारी बापू की कथा में शामिल होंगे। बापू की कथा में वे करीब आधे घंटे तक रहेंगे। अपराह्न एक बजे वह जीआइसी में होने वाले अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *