कुशीनगर में पडरौना शहर से वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने उड़ाई बाइक

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। पडरौना नगर में वाहन लिफ्टर गिरोह सक्रिय हो गया है.शनिवार की दोपहर एक बैंक से गिरोह के सदस्यों ने एक व्यक्ति की बाइक उड़ा दी.वाहन स्वामी ने मुकामी थाने की पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई का मांग किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा गोईती के टोला नोनिया पट्टी निवासी आनंद चौहान अपनी बाइक से बैंक में रुपया निकालने आए हुए थे ।

कसया रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में दिन के लगभग 1:00 बजे पहुंचे और परिसर में बाइक खड़ी कर अंदर गए रुपया निकाल जब बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी । ऐसा देख सन्न रह गये और अगल-बगल के लोगों से पूछताछ करने के बाद कोतवाली थाना पहुंच पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी हुई है । समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा नहीं पंजीकृत हो सका था ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *