देवरिया में दो लोगो की हत्या निर्मम हत्या

[object Promise]
ब्यूरो चीफ़ – कामेश्वर पाण्डेय
रिपोर्टर- मन्नान अहमद, राजेश मिश्रा

देवरिया । सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ज़ज़्ज़सकरापार में आज सुबह दो लोगो का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि 12 घण्टों में घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।घटना का कारण प्रतिशोध बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
[object Promise]
मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार गांव के रहने वाले मोती यादव (65) घर से करीब पांच सौ मीटर दूर गांव के दक्षिण में एक शिवमंदिर के पुजारी थे। रविवार की रात वह खाना खाकर मंदिर में सोने चले गए। सोमवार की सुबह करीब छह बजे उनका शव मंदिर के समीप ही पोखरे में जलकुंभी के बीच मिला। उनके सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। शव से कुछ दूर मंदिर के पास काफी खून पसरा हुआ था। जब सुबह गाँव के कुछ लोग मंदिर के तरफ गये तो पुजारी का शव मंदिर के प्रांगण में स्थित पोखरे में देख भौचक्के रह गए। इसकी सूचना लोगो ने पुजारी के परिवार वालो की दी । बताया जाता है कि पुजारी का शव मिलते ही उसके परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने गांव के राहुल उर्फ मिंटू(27) पुत्र ओमप्रकाश पर हत्या का आरोप लगाते हुए पीट-पीट कर मार डाला। इनका आरोप था कि दानपेटी से पैसा चुराने का विरोध करने पर राहुल ने ही देर रात मोती की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। ग्रामीणों के अनुसार मोती और राहुल अक्सर मंदिर पर एक ही साथ रहते थे।
[object Promise]
राहुल पिछले कुछ समय से नशे का आदी हो गया था। उसकी मानसिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं थी।देर रात को उसकी हालत बिगड़ते देख राहुल की माँ ने उसे घर में बाँधने के लिये उसके पिता को कहां लेकिन उसके पिता ने उसे बाँधा नही।जिसके चलते कब वह घर से निकला इसकी जानकारी घर वालो को नही हो पाई। घटना की जानकारी होते ही एसपी एन कोलांची मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *