सरकार ने Twitter पर हुई हैकिंग के बाद मांगा भारतीय यूजर्स का हिसाब

[object Promise]

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर अब तक की सबसे बड़ी और चौकांने वाली हुई। 15 जुलाई को हुई इस हैकिंग में दुनियाभर के 130 हाई प्रोफाइल अकाउंट्स को निशाना बनाया गया। है​क होने वाले अकाउंट में एप्पल, एलन मस्क, बराक ओबामा, उबर, बिल गेट्स और बिडेन जैसे कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं। हालांकि Twitter ने इसके बाद इन सभी अकाउंट्स को लॉक कर दिया। लेकिन इस हैकिंग ने दुनियाभर में Twitter की सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर सवाल खड़ा कर दिया है। इसी मामले में अब भारत सरकार ने भी अपने यूजर्स की जानकारी मांगी है।

एजेंसी की रिपोर्ट बताया गया है कि एक सूत्र से मिली जानकारी में मुताबिक भारत की साइबर सुरक्षा नोडल एजेंसी CERT-In ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को एक नोटिस जारी कर हाल ही में हुई वैश्विक हैकिंग के हाई-प्रोफाइल उपयोगकर्ताओं के पूर्ण विवरण के बारे में पूछा है। ताकि इससे प्रभावित होने वाले भारतीय उपयोगकर्ताओं की संख्या के बारे में जानकारी मिल सके। Twitter ने कहा गया है कि वह हैकिंग में शिकार में हुए भारतीय यूजर्स का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराए।’

​निजी सूत्र ने बताया कि CERT-In ने Twitter से ऐसे यूजर्स की संख्या और डिटेल मांगी है जिन्होंने हैकिंग के बाद ट्वीट के साथ शेयर किए गए लिंक पर विजिट किया है। ताकि उनके डाटा की सिक्योरिटी पर फोकस किया जा सके। हालांकि अभी तक इस बारे में Twitter की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इसके अलावा सरकार ने हैकर्स और हैकिंग के तौर-तरीकों से शोषित लोगों की जानकारी की भी मांग की है।

वैसे बता दें कि 15 जुलाई को हुई इस हैकिंग के बाद हर तरफ अब Twitter की सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में Twitter ने हाल ही में इस बारे में सफाई देते हुए बताया है कि इस हैकिंग के लिए हैकर्स ने हमारे कर्मचारियों के अकाउंट और प्राइवेसी टूल्स का इस्तेमाल किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *