दुष्कर्म पीड़िता के अधिवक्ता की अस्पताल में मौत, हादसे में हुए थे घायल

[object Promise]

उन्नाव, उन्नाव के चर्चित माखी कांड में दुष्कर्म पीड़िता के केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता की अस्पताल में लंबे इलाज के बाद मौत हो गई। वह रायबरेली में हुए हादसे में घायल हुए थे और करीब 16 माह से वह बिस्तर पर ही थे।

[object Promise]
उन्नाव में माखी कांड में दुष्कर्म पीड़िता के केस की अदालत में पैरवी करने वाले गांव के अधिवक्ता महेंद्र सिंह भी रायबरेली में हुए कार हादसे में घायल हुए थे। इसके बाद से उनका लगातार उपचार चल रहा था हालत बिगड़ने पर उन्हें फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

उन्नाव के माखी में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सिंगर के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मकदमे में वादी पक्ष के अधिवक्ता महेंद्र सिंह की सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 28 जुलाई 2019 को पीड़िता के रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने जाते समय कार एक्सीडेंट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह करीब 16 माह से बिस्तर पर थे और उनका उपचार चल रहा था। अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें गांव से जिला अस्पताल लाया गया था। उनकी मौत होने से मामले में नया मोड़ आने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *