PM Modi Rally in Delhi : PM मोदी CAA विरोध पर बोले-मोदी का पुतला जलाना है तो बेशक जलाओ, लेकिन देश की संपत्ति तो मत जलाओ’

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन में एक नया सवेरा लाने का अवसर मुझे मिला है।रामलीला मैदान के मंच पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी का यहां स्वागत किया गया। रैली के मद्देनजर पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक रैली को संबोधित किया। नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर गडकरी ने कहा, ‘CAA मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। ये सिर्फ पड़ोसी देशों में धार्मिक प्रताड़ना झेल रहे लोगों को नागरिकता प्रदान करने वाला कानून है’।

धन्यवाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का बिगुल फूंका। साथ ही उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. PM मोदी ने आगे कहा, ‘ये लोग झूठ फैला रहे हैं। सरकार किसी का अधिकार नहीं छिनने वाली है। मैं झूठ बोलने वालों को चुनौती देता हूं मेरे हर काम की पड़ताल कीजिए. कहीं पर भेदभाव की बू आती है तो देश के सामने रख दीजिये।’

PM मोदी ने कहा, ‘मैं उनसे जानना चाहता हूं, क्या जब हमने दिल्ली की सैकड़ों कॉलोनियों को वैध करने का काम किया, तो किसी से पूछा क्या कि आपका धर्म है, आपकी आस्था किस तरफ है, आप किस पार्टी के समर्थक हैं? पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग झूठ बोल कर मुस्लिमों में भ्रम फैला रहे हैं ‘ ।

PM मोदी ने कहा, ‘इस देश में रहने वाले हिंदू, मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन सभी को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिला। क्योंकि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के प्रति समर्पित है’।

नागरिकता कानून पर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने कहा, ‘ये लोग किस तरह अपने स्वार्थ के लिए, अपनी राजनीति के लिए किस हद तक जा रहे हैं, ये आपने पिछले हफ्ते भी देखा है. जो बयान दिए गए, झूठे वीडियो, उकसाने वाली बातें कहीं, उच्च स्तर पर बैठे लोगों ने सोशल मीडिया में डालकर भ्रम और आग फैलाने का गुनाह किया है ‘।

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर पीएम मोदी ने कहा कि झूठी खबरों और वीडियो से लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है. कुछ लोग अपनी राजनीति के लिए ऐसा कर रहे हैं।

घटेंगे जीएसटी स्लैब, 80 फीसदी चीज़ें होंगी सस्ती!

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने एक तरफ वीआईपी लोगों से दिल्ली के 2000 से ज्यादा बंगले खाली कराए हैं और 40 लाख से ज्यादा गरीबों और मध्यम वर्ग को उनके घर का हक भी दे दिया है। उनके वीआईपी उनको मुबारक, मेरे वीआईपी तो आप लोग हैं, देश का सामान्य मानवी है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘पहले जो सरकार चला रहे थे उन्होंने इन बंगलों में रहने वालों को तो पूरी छूट दी, लेकिन आपके घरों को नियमित करने के लिए कुछ किया भी नहीं और जब मैं कर रहा था तो रोड अटकाने का कोई मौका भी नहीं छोड़ा।’

Neha Sharma Sexy video : नेहा शर्मा का सेक्सी वीडियो देख फैंस की फटी रह गयी आंखें, हाॅट अवतार देख फैन्स का छूटा पसीना !

दिल्ली की राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आप सोचिये जिन लोगों पर आप लोगों ने अपने घरों को नियमित कराने के लिए भरोसा किया था, वो खुद क्या कर रहे थे? इन लोगों ने दिल्ली के सबसे आलीशान और सबसे महंगे इलाकों में 2 हजार से ज्यादा बंगले, अवैध तरीके से अपने करीबियों को दे रखे थे।’

चुनाव आते थे तो तारीखें आगे बढाई जाती थी, बुलडोजर का पहियां कुछ समय के लिए रुक जाता था, लेकिन समस्या वहीं की वहीं रहती थी।आपको इस चिंता से मुक्त करने और इस समस्या के स्थायी समाधान की ईमानदारी और नीयत इन लोगों ने कभी नहीं दिखाई।

भारत में कारोबार करना अब पहले से अधिक आसान: नरेन्द्र मोदी

DELHI: आज तड़के 4 बजे जामिया के छात्रों की रिहाई के बाद खत्म हुआ PHQ के बाहर प्रदर्शन

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *