उन्नाव में युवती को जलाकर उसकी हत्या, रेप की आशंका ?

[object Promise]

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक और बुरी खबर आई है, जो योगी आदित्यनाथ की सरकार को परेशानी में डाल सकती है. लिहाजा जिले में एक युवती की जली हुई लाश मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है. आशंका है कि रेप के बाद युवती को जलाकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुट गई है.

मामला उन्नाव के असोहा थानाक्षेत्र का है. वीरवार की सुबह पुलिस को ख़बर मिली कि भल्ला फार्म मार्ग के जंगली खेङा के पास जंगल में एक जली हुई लाश पड़ी है. सूचना मिलते पुलिस मौके पर जा पहुंची. पुलिस के अनुसार शव युवती की है, जिसे जलाने के बाद वहां फेंका गया होगा.

पुलिस ने फौरन शव को कब्जे में ले लिया. मामले की सूचना जैसे ही जिले के आला पुलिस अधिकारियों को मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया. मौके पर इलाके के पुलिस उपाधीक्षक समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

आशंका है कि पहले युवती के साथ बलात्कार किया गया और फिर जलाकर उसकी हत्या कर दी गई. युवती की शिनाख्त कराना भी पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है. फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए छानबीन कर रही है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *