अमरिया में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में फिट इंडिया फ्रीडम कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को फिट रहने का दिया संदेश

[object Promise]
रिपोर्ट ज़ाहिद अली

अमरिया युवा कार्यक्रम एवं भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र पीलीभीत के तत्वाधान में जिला युवा समन्वयक शिवम शर्मा के निर्देशानुसार ब्लॉक अमरिया में स्वयं सेवकसंघ शेर सिंह के द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम कार्यक्रम के अंतर्गत सभी लोगों को फिट रहने संबंधी व्यायाम ,योगा, साइकिल रैली, दौड़,फुटबाल,एवं फिट रहने संबंधी व्यायाम आदि किया गया देश के प्रधानमंत्री के आहवान पर सम्पूर्ण देश मे फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत कार्यक्रम 15 अगस्त से 14 सितंबर तक लगातार बिभिन्न गतिविधियों के साथ संचालित किया जाता है ।

इसके माध्यम से देशवासियों को फिटनिस बाली शैली अपनाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है फिट इंडिया फ्रीडम का उद्देश्य लोगों को सवास्थ्य के प्रति साबधान रहने को बढ़ावा देना और विभिन्न समस्याओं से छुटकारा दिलाना है जीवन मे स्वास्थ्य को महत्व देते हुए स्वयं फिट रहें और औरों को फिट रखें ।

फिट इंडिया फ्रीडम के इस कार्यक्रम में सभी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया और खेलकूद एवं ब्यायाम करके सभी लोगों को फिट रहने का संदेश दिया इस दौरान अमर सिंह,सत्यम,प्रदीप,अमान, देवेंद्र,समेत तमाम युवा मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *