नई दिल्ली.। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की 25वीं बैठक में आज अहम फैसले लेते हुए कुल 49 वस्तुओं पर कर की दरें कम की गईं। इसके साथ ही 29 हैंडीक्राफ्ट वस्तुओं को जीरो टैक्स स्लैब में लाया गया। यह जानकारी उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने दी। गौरतलब है कि यह आम बजट 2018 से पहले होने वाली अहम बैठक है। काउंसिल की इस बैठक में जीएसटी फाइलिंग की प्रक्रिया को और सरल बनाने पर कोई फैसला नहीं किया गया है। इस पर चर्चा करने के लिए जीएसटी काउंसिल 10 दिन बाद 26वीं बैठक करेगी।
यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होना तय हुआ है। वहीं हैंडीक्राफ्ट आइटम्स पर जीएसटी को पूरी तरह से हटा दिया गया है। 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट से ठीक पहले आज हुई जीएसटी परिषद की बैठक में आम आदमी को बड़ी राहत मिली है.मोदी सरकार ने 29 चीजों पर जीएसटी घटाकर 0 प्रतिशत कर दिया है. जिन उत्पादों के टैक्स स्लैब में राहत दी गई है उनमें अधिकतर हैंडीक्राफ्ट उत्पाद हैं. इनके अलावा 39 और वस्तुओं की टैक्स दर को 5 फीसदी व 12 फीसदी कर दिया. कुछ मामलों में फैसला नहीं हो सका जिनमें जीएसटी रिटर्न भरन, रियल एस्टेट व पेट्रोल डीजल को जीएसटी दायरे में लाना शामिल है।
बैठक होने तक यही उम्मीद जताई गई थी कि परिषद रियल इस्टेट को जीएसटी के दायरे में ला सकती है। बैठक में पेट्रोल-डीजल पर भी फैसला होने की उम्मीद थी.घ्दरअसल पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं.खुदरा व्यापारियों ने भी माल एवं सेवाकर (जीएसटी) को सरल बनाने की मांग की थी. आपको बता दें कि काउंसिल की बैठक ऐसे समय पर हुईघ्जब राजस्व में लगातार कमी आई है. नवंबर महीने में जीएसटी से सिर्फ 80, 808 करोड़ रुपये की आमदनी हुई जबकि जुलाई में जीएसटी से 94 हजार करोड़ मिले थे।
Read More : आप यह जानकर रह जायेंगे हैरान कि शातिर बंटी और बबली ने एडीएम के खाते से निकाले इतने करोड़ !
Leave a Reply