[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : लोकसभा क्षेत्र के कुशीनगर में खड्डा विधानसभा क्षेत्र के हिंदू युवा वाहिनी के नेता सहित कई लोगों ने कांग्रेस से जुड़े लोगों की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के खड्डा विधानसभा से जुड़े खड्डा ब्लॉक के हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी खड्डा के ब्लाक अध्यक्ष गुलाब चन्द मद्धेशिया, ब्लाक उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा,विन्ध्याचल साधु,सुरेन्द्र गुप्ता,सिंहासन प्रसाद समेत अन्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी के लोकसभा कुशीनगर के सांसद उम्मीदवार आरपीएन सिंह का समर्थन करते हुए मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के सदस्यता ले ली ।
Leave a Reply