देश– कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कर्नाटक से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुई है। आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 29 वां दिन है। इस यात्रा में कांग्रेस की ओर से देश मे रफ्तार के साथ बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी की समस्या को उठाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी सोनिया गांधी का स्वास्थ्य उतना बेहतर नही है। वह स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कुछ देर तक राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा रहेगी और बाद में पुनः दिल्ली लौट जाएगी।
बताया जा रहा है मसूरी से प्रियंका गांधी भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। कर्नाटक में ये यात्रा 21 दिन चलेगी. और इस दौरान 511 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
Leave a Reply