रोजगार शिविर का आयोजन विकास खण्डों में 16 जनवरी से

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी प्रभूनाथ ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिसर, नई दिल्ली के तत्वाधान एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान कराने हेतु जनपद जनपद के 12 विकास खण्डों में सुरक्षा जवान, सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद हेतु भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंनें बताया कि दिनांक 16 जनवरी 2020 का विकास खण्ड जामों, दिनांक 17 जनवरी 2020 को विकास खण्ड मुसाफिरखाना, दिनांक 18 जनवरी 2020 को विकास खण्ड बाजार शुकुल, दिनांक 20 जनवरी 2020 को विकास खण्ड जगदीशपुर, दिनांक 21 जनवरी 2020 को विकास खण्ड शाहगढ, दिनांक 22 जनवरी 2020 को विकास खण्ड तिलोई, दिनांक 23 जनवरी 2020 को विकास खण्ड बहादुरपुर, दिनांक 24 जनवरी 2020 को विकास खण्ड भादर, दिनांक 25 जनवरी 2020 को विकास खण्ड संग्रामपुर, दिनांक 27 जनवरी 2020 को विकास खण्ड भेटुआ, दिनांक 28 जनवरी 2020 को विकास खण्ड अमेठी तथा दिनांक 29 जनवरी 2020 को विकास खण्ड गौरीगंज में प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक लगाये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की योग्यता 10वीं पास अथवा फेल हो, आयु 20 से 35 वर्ष, ऊॅचाई 168 सेमी0 होनी चाहिए, साथ ही सुरक्षा सुपरवाइजर पद हेतु बीए पास, एनसीसी तथा बेसिक कम्प्यूटर अनिवार्य, ऊॅचाई 170 सेमी0, आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। जिनकी पदस्थापना ताजमहल, लाल किला, जोधा महल, सिकन्दर किला, मेट्रो, एयरपोर्ट, प्राइवेट सेक्टर, इण्डट्रीज आदि में एक माह का प्रशिक्षण पूर्ण की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में अभ्यर्थी 10वीं की छायाप्रति व दो फोटो लाना अनिवार्य है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *