ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन
मुसाफिरखाना।। कोतवाली क्षेत्र अलीगंज चौकी खड़सा गांव के समीप टेम्पो में टेलर की टक्कर से एक महिला की हुई मौत,तीन घायल।
जानकारी के मुताबिक मुसाफिरखाना वार्ड नं 7 घोसियाना मोहल्ला निवासी खड़सा मोड़ से टेम्पू यूपी44 AT 4540 पर सवार ममता(40 वर्ष) पत्नी महेश उर्फ नकछेद कोरी,श्रीमती कमलेश,आकाश व कुँवर बहादुर मोहम्मद नेवाज खड़सा में अपने रिश्तेदार के घर से एक शादी कार्यक्रम में होकर अपने घर लौट रहे थे।
कि अचानक खड़सा के ही थोड़ी दूर पर उल्टी दिशा से जा रहे इस टेम्पू में टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसमे सवार ममता की घटना स्थल पर मौत हो गयी और तीन लोग घायल हुए।वही घायलों को मुसाफिरखाना सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।घटना स्थल पर डायल 100 , सिपाही धीरेंद्र प्रताप सिंह ,उमेश ने मौके पर पहुँच कर लाश को कब्जे में ले लिया।
Leave a Reply