ममता बनर्जी मिलीं गृह मंत्री अमित शाह से, NRC को लेकर सौंपा लेटर

[object Promise]

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने एनआरसी से जुड़ा एक पत्र भी गृह मंत्री को सौंपा। हालांकि, बैठक का पूरा विवरण अभी तक सामने नहीं आ सका है।

राष्ट्रीय राजधानी के तीन दिवसीय दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने इसे दो सरकारों के बीच हुई बैठक बताया और कहा कि ज्यादा चर्चा राज्य के विकास मुद्दों पर हुई।

प्रधानमंत्री के साथ बैठक को अच्छा बताते हुए ममता ने कहा था कि राज्य का नाम बदलने से संबंधित उनका एजेंडा सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा, “हमने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला करने पर चर्चा की और उन्होंने इसके बारे में कुछ करने का वादा भी किया है।”

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *