CAA: हिंसक प्रदर्शन नहीं करने की इमाम उमर अहमद इलियासी ने की अपील और कहा..

[object Promise]

नई दिल्ली। इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि मैं इस देश के सभी नागरिकों से अपील करना चाहूंगा कि शांति पूर्वक प्रदर्शन करें। विरोध प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन हमें विरोध शांति पूर्वक करना चाहिए। साथ ही इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि 50 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा।

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, देश भर के करीब 5 लाख इमाम उनसे जुड़े हुए हैं। दुनिया भर में इसे इमामों के सबसे बड़े संगठन के तौर पर जाना जाता है। गौरतलब है कि नागिरकता संशोधन कानून के विरोध में पूर्वोत्तर से लेकर दिल्ली तक देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हो चुके हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक कार्यक्रम में शांति की अपील करते हुए कहा था कि हिंसा करने वाले खुद सोचें कि उन्होंने जो किया, क्या वह सही था।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *