[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : शनिवार को कुशीनगर युवा कांग्रेस की बैठक पडरौना शहर के दरबार स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई । इस दौरान राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा बनाए गए कुशीनगर प्रभारी सैयद इमरान ने जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का चुनाव बड़े अहम मुद्दों पर होने वाले चुनाव हैं,इस चुनाव में बड़ी भूमिका युवाओं की है । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के वर्तमान सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया है और बेरोजगारी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं,उन्हें युवा 2019 में सबक सिखाने के लिए तैयार अभी से हो जाए।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर वर्तमान सरकार की कमियों को लोगों को बताने के अलावा राहुल गांधी के नेतृत्व में 2019 का चुनाव के लिए हर संभव प्रयास करने की आगरा की । बैठक में शामिल लोकसभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन ने प्रभारी सैयद इमरान को यहां पार्टी कार्यालय पर स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी झूठ फैला रही है,उसके खिलाफ एकजुट होकर सच्चाई के साथ लड़ना है, भाजपा की झूठ व जुमले के दुष्प्रचार से लोगों को आगाह करना है ।
कांग्रेस पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर संतोष श्रीवास्तव ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें 2019 की रणनीति के बारे में जागरूक करते हुए उन्होंने प्रत्येक विधानसभा में कार्यकारिणी मीटिंग लेने का निर्णय लिया | इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन,प्रदेश सचिव नजमी उज्जैर, ग्रिजेश उपाध्याय,उपेन्द्र प्रताप सिंह,रामकोला विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह,पडरौना विधानसभा कोऑर्डिनेटर इरशाद अंसारी,जिला उपाध्यक्ष कर्मदेव यादव,जिला महासचिव उमर अंसारी,परवेज उर्फ आर्यन बाबु, अनिल कुशवाहा,जिला सचिव अशोक सिंह पटेल,साकिब, माशूम राजा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Leave a Reply