यह हादसा उस वक्त हुआ जब पंचायत समिति के अध्यक्ष के चुनाव के लिए बानापुर के बीडीओ कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ता भारी भीड़ जुटी थी। जहाँ बीजू जनता दल (BJD) के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने बानापुर ब्लॉक में अपनी एसयूवी कार लोगों के ऊपर चढ़ा दी। इस हादसे के बाद लोगों ने विधायक को पकड़कर पीट दिया, जिससे वो भी घायल हो गए। इस घटना के संबंध में बीजेपी ने आरोपित विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।खोरधा के एसपी अलेख चंद्र पाही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में करीब 15 भाजपा कार्यकर्ता और 7 पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।, इस घटना में 7 पुलिसवालों समेत 22 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
खौफनाक मंजर!
बीजू जनता दल के विधायक प्रशांत जगदेव द्वारा भीड़ को कार से रौंदने का दर्दनाक दृश्य अक्षम्य है। प्रशांत जगदेव ने पहले भी ऐसे जनविरोधी कृत्य कई बार किया है। अगर @bjd_odisha समय रहते अपने विधायक पर कड़ी कार्यवाही करती तो आज यह मौत का मंजर नहीं देखना पड़ता। 1/2 pic.twitter.com/oxzKsvciyQ
— Sambit Patra (@sambitswaraj) March 12, 2022
इसको लेकर पुलिस महानिरीक्षक नरसिंह भोल ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विधायक को भीड़ में जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वो सुनने के मूड में बिल्कुल नहीं थे। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने जगदेव को उनकी कार (लैंड रोवर डिस्कवरी) से बाहर खींच लिया और जमकर पीटा। उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।
एक और लखीमपुर खीरी ..
ओडिशा में खोरधा जिले के बानपुर ब्लॉक के सामने जमा भीड़ में चिल्का विधायक प्रशांत जगदेव ने कथित तौर पर अपने वाहन से भीड़ को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। #Odisha pic.twitter.com/r8NveL6RzA— News Network 24×7 (@24x7_network) March 12, 2022
रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में बीजेपी ने आरोपित विधायक के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। हादसे को भयावह बताते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, “खौफनाक मंजर! बीजू जनता दल के विधायक प्रशांत जगदेव द्वारा भीड़ को कार से रौंदने का दर्दनाक दृश्य अक्षम्य है। प्रशांत जगदेव ने पहले भी ऐसे जनविरोधी कृत्य कई बार किया है। अगर ओडिशा बीजेडी समय रहते अपने विधायक पर कड़ी कार्यवाही करती तो आज यह मौत का मंजर नहीं देखना पड़ता। दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूँ।”
गौरतलब है कि इस हादसे में बानापुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रश्मि रंजन साहू समेत दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए भुवनेश्वर एम्स में भर्ती कराया गया है। चिल्का के एक विधायक जगदेव को पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था।
Leave a Reply