आगरा । दरवेश यादव के हत्यारे वकील मनीष शर्मा की मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वकील मनीष शर्मा ने बुधवार को दरवेश यादव पर गोलियां चलाईं, और बाद में खुद को सिर में गोली मार ली थी। मनीष शर्मा का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।
दरवेश यादव की पिछले दिनों आगरा में एक समारोह के दौरान हत्या कर दी गई थी। सीएम योगी आदित्घ्यनाथ के निर्देश पर पुलिस हत्या की जांच कर रही है। दरवेश यादव का हाल ही में एटा स्थित उनके पैतृक गांव चांदपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बार काउंसिल की पहली महिला प्रमुख थीं, जिनकी एक वकील के चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वकील मनीष शर्मा ने दरवेश यादव पर गोलियां चलाईं, उसने बाद में खुद को सिर में गोली मार ली और उसे गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरवेश के भतीजे सनी यादव ने मनीष शर्मा, उसकी पत्नी वंदना और एक अन्य वकील विनीत गुलेचा को आरोपी के रूप में नामजद किया था।
वकीलों ने दिवंगत बार काउंसिल प्रमुख के परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की, जबकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने परिवार के लिए 50 लाख रुपये का मुआवजा मांगा था। दरवेश यादव की हत्या को लेकर सियासत भी गरम हो गई थी।
Leave a Reply