ब्लाक प्रमुख अरूण सिंह व प्रधान प्रतिनिधि ने विद्यालय में किया वृक्षारोपण

[object Promise]

रामशरण कटियार की रिपोर्ट

उन्नाव/ गंज मुरादाबादविकासखण्ड गंज मुरादाबाद के ग्राम हसनापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में आज दोपहर लगभग 12 बजे पहुँचे ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करते हुए।कहा कि हम सभी को इस महाकुंभ व्रक्षारोपण में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की आवश्यकता है।हम सभी ग्राम व क्षेत्र वासियों से अपील करते हैं कि इस महाकुंभ में सभी माताओं बहनों व भाईयों से यह कहना चाहता हूं कि अपने अपने घर व खेतों में पांच पांच व्रक्ष अवश्य ही लगाए। इतना कहने के बाद स्वयं विद्यालय परिसर में वरक्षारोप किया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद जनता ने ब्लॉक प्रमुख को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वहां पर उपस्थित जनता का आभार ब्यक्त करते हुए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वृक्ष हमे स्वच्छ वातावरण प्रदान करते है ।हम सभी लोग अपने घर व अपने खेतों में पांच पांच पौधे लगाने का कार्य करे । जिससे कि हमारे क्षेत्र में बढ़ रहे पर्यावरण जैसे संकट से निजात दिला सके।

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, रविंद्र दिनेश सिंह, प्रधान अभयेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान सुसीला, सोनू सिंह बुद्ध गौतम, दीपक कुशवाहा जमुना सहित गणमान्य मौजूद रहे।।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *