HYDERABAD: एक और महिला का मिला शव महिला डॉक्टर को जलाने वाली जगह पर

HYDERABAD: एक और महिला का मिला शव महिला डॉक्टर को जलाने वाली जगह पर

हैदराबाद। हैदराबाद में महिला डॉक्टर से रेप करने के बाद जलाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। शमशाबाद में एक और महिला का जला हुआ शव मिला है। यह वही इलाका है जहां पर अब से कुछ समय पहले एक महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था।

एक और जली हुई लाश मिलने के बारे में साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने बताया कि शमशाबाद के बाहरी इलाके में शव मिला है। शव को सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।
शमशाबाद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के सिड्डुलागट्टा रोड के पास महिला का जला शव मिला है। महिला की उम्र 35 के आसपास बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच प्रारंभ कर दी गई है।

इससे पहले 27 साल की महिला पशु चिकित्सक का शव एक टोल प्लाजा के पास मिला है। महिला डॉक्टर बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थी। महिला डॉक्टर ने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास ही पार्क कर दिया था। रात में जब वह वापस लौटी तो उसकी स्कूटी पंक्चर मिली। फिर महिला डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन किया और इसके बारे में जानकारी दी।
इस पर बहन ने महिला डॉक्टर को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी। महिला डॉक्टर ने यह भी कहा कि कुछ लोग सहायता करने की पेशकश कर रहे हैं। फिर इसके बाद महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया था।

गुरुवार सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली। इस घटना के सामने आने के बाद देशभर से इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा खेल जगत और फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों ने भी इस घटना पर दुख जताया और वीभत्स करार दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *