155 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई राज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज, राजेश कुमार सिंह मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश वांछित क्षेत्र में मौजूद थे।

मुखबिर की सूचना के आधार पर 04 संदिग्ध व्यक्तियों को नहर पटरी राजामऊ पुल के पास से समय करीब 06:40 बजे सुबह पकड़ लिया गया | पूछने पर एक ने अपना नाम राजबहादुर दूसरे ने रामसुफल तीसरे ने अंजनी कुमार पाण्डेय व चौथे ने निर्मल कुमार तिवारी बताया जिनकी तलाशी से कुल 155 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ |जिसकी कीमत लगभग रू० 03 लाख आकी जा रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *