[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के बाड़ी टोला में अवैध रूप से गोदाम में रखा भारी मात्रा में पटाखे की खेप बरामद हुई है ।जिसकी अनुमानित कीमत 2000000 रुपए बताई जा रही है ।संयोग ठीक रहा की पटाखा पकड़ लिया गया ,नहीं तो घनी आबादी में रखा पटाखा सुरक्षा की दृष्टि से काफी खतरनाक था। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर रामप्रवेश यादव सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह कोतवाल पवन सिंह मय फोर्स के साथ उक्त टोले पर पहुंच जितेन्द्र केसरवानी की दुकान की तलाशी ली तो उसमें काफी मात्रा में पटाखा रखा हुआ था।
जब उसका कागजात मांगा गया तो वह नहीं दिखा सके, वहीं एक गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे की खेप पकड़ी गई । जिसमें एक पटाखे की कीमत ₹20000 बताई जा रही है इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी हुई है और दो डीसीएम पटाखे लोड कर कोतवाली थाने लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। पटाखे की हुई भारी बरामदगी की शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पर सवालिया निशान भी खड़ा कर रहा है।
Leave a Reply