राहुल और ऊर्जा मंत्री के बीच छिड़ा युद्ध, छोड़े गए नुकीले बाण

दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा अपने तीखे सवालों से केंद्र सरकार को घेरते रहते हैं। यह देश के अमुख मुद्दे जैसे महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर अपनी आवाज बुलंद करते दिखाई देते हैं जिसके चलते इनके और केंद्र के मध्य आमने सामने का द्वंद्व छिड़ा रहता है। अब इस बीच राहुल के बिजली को लेकर किए एक ट्वीट के सन्दर्भ में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने उनपर अपने तरकश के नुकीले बाणों से प्रहार किया है। 

उन्होंने राहुल के उस ट्वीट का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा है कि आगे आने वाले समय मे देश भीषण बिजली के संकट से जुझेगा। उन्होंने कहा क्या बिजली संकट आया था क्योंकि राहुल ट्वीट कर रहे हैं कोयले की कमी हों गई है लेकिन उन्हें तो कुछ पता नहीं होता है। अगर कोई बोल देता है तो वह भी बोल देते हैं। 
उन्होंने आगे कहा हमे कोयले की कमी नहीं है अभी हमारे पास रिजर्व में 2 करोंड 23 लाख टक कोयला है। हम रोज जितना कोयला जलाते हैं वह 400 रुपए में आता है जो रिजर्व है। वही उन्होंने एक उदाहरण देते हुए राहुल को इंगित किया कि अगर किसी के घर मे पहले से अनाज है तो वह कभी भूंखा नहीं सोएगा ठीक वैसे ही हमारे पास पहले से कोयला है तो हम कोयला संकट से जूझने की कगार पर नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *