रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी तिलोई के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय थाना शिवरतनगंज के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर सेमरौता से अहोरवा भवानी जाने वाली मार्ग पर नइया पुल ग्राम सेमरौता के पास से अभियुक्त सुहेल पुत्र मो0 अलीम नि0 पूरे सर्वजीत बाजार मजरे सिंहपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिऱफ्तार किया गया । गाड़ी के कागज मांगने पर दिखा नहीं सका । पूछताछ में बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है तथा पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था । थाना शिवरतनगंज पर विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
मो0 सुहेल पुत्र मो0 अलीम नि0 पूरे सर्वजीत बाजार मजरे सिंहपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
बरामदगी का विवरण–
01अदद चोरी की मो0सा0 बजाज सीटी 100
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही–
मु0अ0सं0 61/20 धारा 41/411/419/420/467/468 भादवि थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी
- हे.का.मुन्ना यादव थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी
- हे.का.रमजान अली थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी
Leave a Reply