डेस्क। यूक्रेन के बूचा शहर में रूस की सेना ने जो नरसंहार किया, उसके वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया पर आते ही चारो ओर रूस की निंदा हो रही है। इसी के बाद संयुक्त राष्ट्र आम सभा की इमरजेंसी बैठक में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समूह (UNHRC) से बाहर निकालने का निर्णय लिया गया।
बता दें कि रूस को बाहर करने के पक्ष में 93 वोट पड़े जिसमें भारत ने हिस्सा नहीं लिया। रूस ने इस बैठक को उनके खिलाफ पश्चिमी देशों की साजिश करार दिया।
रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन से बाहर निकलाने को लेकर बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र आम सभा से पहले रूस के विदेश मंत्री सरगे लावरोव ने कहा कि बार-बार उकसाने के बावजूद मॉस्को कीव के साथ बातचीत जारी रखेगा।
Leave a Reply