तेलंगाना: महिला तहसीलदार को ऑफिस में जिंदा जलाया, मौत

[object Promise]

रंगारेड्‌डी। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में आज एक महिला तहसीलदार को जिंदा जला दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति तहसीलदार ऑफिस में आया और तहसीलदार विजया पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में महिला अधिकारी की जलकर मौत हो गई है। तहसीलदार को बचाने के प्रयास में एक शख्स बुरी तरह झुलस गया। अभी आरोपी फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना आज दोपहर में लगभग 12.30 बजे की है, जब सुरेश, हमलावर अब्दुल्लापुरम में महिला तहसीलदार विजया रेड्डी के चैंबर में यह कहते हुए घुस गया कि उसको कुछ काम है। गवाह के अनुसार, हमलावर ने विजया रेड्डी पर पेट्रोल की एक कैन खाली कर आग लगा दी। तहसीलदार को आग की लपटों में छोड़कर भाग गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *