50 मिनट में 3 पराठे खाने पर इस जगह आपकों जिंदगीभर मिलेगा फ्री खाना

नई दिल्ली। पराठे का नाम सुनकर ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. खाने पीने के शौकिन लोगों के लिए दिल्ली रोहतक बाइपास रोड पर मौजूद तपस्या पराठा जंक्शन पर पराठे को लेकर चैलेंज दिया जा रहा है. अगर आप इस चैलेंज को पूरा कर लेते है तो आपको उम्रभर खाना फ्री मिलेगा. । तपस्या पराठा जंक्शन में आपको यहां आलू के पराठे से लेकर प्याज के पराठे तक खाने को मिलेंगे. चैलेंज यह है कि आपको 50 मिनट में 3 पराठे खाने होगे. लेकिन ये चैलेंज पूरा करना इतना आसान नहीं है. अगर आप इस चैलेंज को पूरा कर लेते है तो उम्रभर आपको फ्री खाना मिलेगा. अब तक कई लोग इस चैलेंज को ट्राइ कर चुके हैं, लेकिन ज्यादातर असफल ही हुए हैं. इस दुकान में हिंदुस्तान का सबसे बड़ा पराठा मिलता है, जिसका साइज 1 फुट 6 इंच है. इस दुकान में पराठे देसी घी में बनाए जाते हैं. इसके चलते ये काफी हेवी हो जाते हैं, इसलिए कोई भी व्यक्ति आसानी से 3 पराठे नहीं खा सकता. ये दुकान लगभग पिछले 10 सालों से चल रही हैं. लेकिन आज तक इस चैलेंज को कोई भी पूरा नहीं कर पाया है.।

यह भी पढ़ेे: Free में मिलेगा Petrol 24 नवंबर तक, अभी टैंक फुल करवा लें !

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *