[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लगे वेंटीलेटर ग्रील को तोड़कर चोर सोमवार की रात अंदर घुस गए। अंदर घुसे चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को खराब कर इत्मीनान से बैंक को खंगाला, लेकिन स्ट्रांग रूम न तोड़ पाने के कारण भाग निकले।
सोमवार की देर रात सलेमगढ़ कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में वेंटीलेटर के लिए लगे लोहे के ग्रील को निकाल कर बैंक के अंदर चोर दाखिल हो गए। बैंक में घुसने के बाद चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ कर खराब करने की कोशिश की। इसके बाद चोर पूरे बैंक को खंगालते हुए स्ट्रांग रूम में लगे ताले व लाकर को खोलने की कोशिए किए, लेकिन चोर लाकर को खोलने में असफल रहे।बैंक में लगे लाकर का ताला नहीं खुल पाने पर चोरी के प्रयास में असफल चोर बैंक से फरार हो गए।
मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को होने पर लोगों ने तरयासुजान पुलिस सहित बैंक के अधिकारियों व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू को सूचना दी। जानकारी होते ही विधायक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर आनन-फानन में मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस जांच में जुट गई है। एसओ विनय पाठक का कहना रहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Leave a Reply